रीवागहन में छात्र छात्राओं ने नशा मुक्ति रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक


देवरीबंगला / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवागहन में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर नशा विरोधी नारे लगाते हुए लोगों से नशा से दूर रहने को कहा। समाज में शराब व मादक पदार्थों के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने तथा नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन से लिखी तख्ती लेकर रैली में सहभागिता की। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य योगेश देशमुख ने नशा मुक्ति के संकल्प पत्र का वाचन किया। छात्रों से नशा मुक्त समाज निर्माण करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि नशा से जीवन की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं है। लोगों को चाहिए कि नशा न करे जिससे परिवार में खुशहाली रहे। छात्राएं बड़ी आसानी से अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों एवं रिश्तेदारों को नशा न करने प्रेरित कर सकती है। प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की घटनाएं नशा के कारण हो रही है। उन्होंने बताया कि कैंसर जैसी घातक रोग तथा दुर्घटना का कारण नशा ही है। विद्यालय के व्याख्याता एवं शिक्षक आर के देवांगन, डी के साहू, पी के देवांगन, एन वर्मा, के के मरकाम, आर एल साहू, आशा यादव, पूर्णिमा ठाकुर, भागवत साहू, पंकज देवांगन, ए खान एवं ग्रामीण रैली में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *