दुर्ग--/ शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में व्याख्याता रेखा कटियार के सेवानिवृत होने पर बिदाई समारोह का आयोजन वृक्षारोपण के साथ किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे संगीता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा ,विशेष अतिथि माखन साहू सासंद प्रतिनिधि, कटियार जी अध्यक्षता कल्याणी शर्मा प्राचार्य के उपस्थित में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम सरस्वती पूजा कर कार्यक्रम प्रारंभ सरस्वती वंदना व राजगीत से हुआ।
सभी शिक्षक व शिक्षिकाओ ने रेखा कटियार के साथ बिताये समय पर विचार साझा किया।
प्राचार्य कल्याणी शर्मा ने बताया कि मेडम व्यवहार कुशल,अनुशासन प्रिय,और कठिन परिश्रम कर अच्छे परिणाम के लिए जाने जाते है जिसकी कमी हमेशा खलेगी।
मुख्य अतिथि सरपंच संगीता साहू ने बिदाई समारोह पर कटियार मेम की उज्जवल भविष्य की कामना कीजिए।
सेवानिवृत हो रहे व्याख्याता रेखा कटियार ने बताया कि मै विभाग से सेवानिवृत्त हो रही हूॅ न कि आप लोग से आप लोगो से सदा जुड़ी रहूगी ।
इस अवसर पर वृक्षारोपण किया व उपहार तथा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शिवनारायण देवांगन"आस" ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य कल्याणी शर्मा,व्याख्याता गण होरीलाल चतुर्वेदी,अनीस सुल्ताना खान, शिवनारायण देवांगन,शशिकला चन्द्राकर,ममता देवांगन,खुशबू जैमिनी, काकुली बोस,सरस्वती श्रीवास्तव,अंजुलता त्रिपाठी,मनोज कुमार गुप्ता,उमा राठौर व्यायाम शिक्षिका सुभाषिनी ऐलन,विज्ञान सहायक शिक्षक मीना रावटे, अभिलाषा साहू ,आकाश दुबे, कार्यालय सहायक खिलेश्वरी साहू , फगनी निषाद,स्वाती शर्मा, चमेली साहू सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित होकर सेवानिवृत व्याख्याता रेखा कटियार को अभिनंदन व सम्मान किया।