छुरा-अंचल के ग्राम गिधनी में शीतला माता मंन्दिर में माता पहुंचनी का पर्व गुरुवार को मनाया गया इस त्यौहार में ग्राम के प्रमुखों एवं बैगा द्वारा झांझ मंजीरा की करताल ध्वनि के बीच भक्त भजन कीर्तन करते हुए गांव में भ्रमण करते हुए देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की गई और मां शीतला माता मंन्दिर में पूजा कर जसगीत भजन संध्या किया गया।साथ ही हल्दी तेल से बने ठंडाई को समस्त ग्रामवासियों के नीम के पत्ती के द्वारा छिड़काव किया गया जिसमें बुजुर्ग,महिलाएं,युवा तथा बच्चे ज्यादा उत्साहित रहे एवं अधिक संख्या में भाग लिए पूर्वजों के अनुसार यह ठंडाई हमारे लिए हमारे गांव के बहुत महत्वपूर्णा है।बरसात के शुरुवाती दौर में यह त्यौहार मनाया जाता है ताकि हमारे गांव कोई विध्न बाधा उत्पन्न न हो और जो विध्न बाधा है वो शान्त हो जाता है।यह माता पहुंचनी त्यौहार छत्तीसगढ़ के प्रावह हर जिले के हर गांव में धूमधाम से मनाया गया जिसमें समस्त ग्रामवासी भारी जनसंख्या उपस्थित रहें।
