नवाचारी शिक्षिका निभारानी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित

रोशन सिंह उतई।शिक्षा विभाग दुर्ग के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा में दुर्ग विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग विकासखण्ड के सभी स्कूलों के बच्चों का स्वागत किया गया साथ ही क्षेत्र के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया की व्याख्याता निभारानी मधु को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छग शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
शिक्षिका निभारानी मधु ने कोरोंनाकाल में बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ने प्रेरित किया, जरूरतमंद छात्रों को मोबाइल सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान किया एवं कोरोनाकल में शिक्षा के वैकल्पिक व्यवस्था में अधिक बेहतर एवं कुशल बनाने हेतु इनके नवाचारी प्रयासों के कारण यह सम्मान प्रदान किया गया है। शिक्षिका निभारानी ने अपने सम्मान के लिए स्कूल के प्राचार्य, स्टॉफ एवं शौर्य युवा संगठन, सभी सम्मानकर्ताओं सहित सहयोगियों का धन्यवाद किया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया प्राचार्य अनिल गुप्ता, शौर्य संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, आदित्य भारद्वाज, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सहित ग्राम के गणमान्य लोगों ने इस उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *