विशेष संरक्षित जनजातियों के लिए रोजगार का न्याय लेकर आया – ईतवारी राम मछिया बैगा

भुवन पटेल@कवर्धा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विशेष संरक्षित जनजातियों के द्वारा रोजगार की माँग पर ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राज्य के विशेष संरक्षित जनजातियों को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में सीधी भर्ती के तहत रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ द्वारा पत्र क्रमांक एफ 13-19/2012/आ. प्र./ 1-3 नवा रायपुर दिनांक 27/06/2022 को छत्तीसगढ़ के समस्त कलेक्टर को आदेश जारी किया गया है। जिसमें विशेष संरक्षित जनजातियों के शिक्षित युवाओं को नियुक्ति दिए जाने के लिए निर्देश जारी किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक दिनांक 27 अगस्त 2019 में निर्णय लिया गया था कि विशेष संरक्षित जनजातियों के सभी शिक्षित पात्र युवाओं का सर्वे कराकर उनकी पात्रतानुसार नियुक्ति की कार्रवाई की जाए। जिसे अमल में लाते हुए भूपेश बघेल की सरकार ने लगभग 10 हजार शिक्षित युवाओं को रोजगार देने का निर्णय लिया है। यह छत्तीसगढ़ बनने के बाद विशेष संरक्षित जनजातियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी रोजगार के लिए न्याय है। मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए ईतवारी बैगा सदस्य राज्य योजना आयोग टास्क फोर्स छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रदेश अध्यक्ष आदिम जनजाति PVTGs बैगा समाज छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रेमसाय सिंह टेकाम आदिम जाति कल्याण मंत्री, का आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार विशेष संरक्षित जनजातियों के लिए रोजगार का न्याय लेकर आया है। लगातार छत्तीसगढ़ सरकार के नेतृत्व में विशेष संरक्षित जनजातियों के विकास, संस्कृति एवं अधिकारों को सशक्त, संवारने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें वनोपज संकलन, पाठयपुस्तक, भाषा शैली, सांस्कृतिक धरोहर, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। हम समस्त छत्तीसगढ़ के विशेष संरक्षित जनजाति PVTGs बैगा समुदाय की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हार्दिक आभार एवं साधुवाद ज्ञापित करते हैं। समाज के मुखिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के युवाओं ने भी प्रदेश सरकार को ऐतिहासिक निर्णय के लिए धन्यवाद, आभार व्यक्त किया है। जिसमें ईतवारी राम मछिया बैगा प्रदेश अध्यक्ष आदिम जनजाति PVTGs बैगा समाज छत्तीसगढ़ एवं सदस्य राज्य योजना आयोग टास्क फोर्स छत्तीसगढ़ शासन, पुसुराम बैगा अध्यक्ष बैगा विकास प्राधिकरण कबीरधाम, लमतु सिंह बगदरिया वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व अध्यक्ष बैगा विकास प्राधिकरण, गौठूराम बैगा पूर्व सरपंच, सेमलाल बैगा, प्यारेलाल बैगा, रामकुमार सिन्हा पूर्व सभापति जनपद सदस्य, चंद्रकांत सामाजिक कार्यकर्ता, कामू बैगा जिला अध्यक्ष बैगा समाज, भड्डू बैगा, महासिंह बैगा, मानसिंह बैगा,लालजु राम बैगा सरपंच, तुलसी बैगा पूर्व सरपंच, मोती राम बैगा सरपंच, धरम लाल बैगा, तीतरा बैगा, सोना लाल बैगा सदस्य बैगा विकास प्राधिकरण कबीरधाम, दशमी बाई बैगा, मधु बाई बैगा, तितरू बैगा, सुकर सिंह बैगा पंच, अमन बैगा, सेंदुरू सिंह बैगा पूर्व सरपंच, दीपक बागरी सामजिक कार्यकर्ता, अनिल बामने सामाजिक कार्यकर्ता, सीमांचल आचार्य सामाजिक कार्यकर्ता, कोरिया जिला से श्रीमती राजकुमारी बैगा अध्यक्ष जनपद पंचायत भरतपुर, लालसाय बैगा अध्यक्ष बैगा विकास प्राधिकरण, हीरा लाल बैगा, देवलाल बैगा, बाल करण बैगा, चंदू राम बैगा, रामसेवक बैगा, महेन्द्रगढ़ जिला से रामप्रसाद बैगा, रामदेव बैगा, शारदा बैगा सरपंच, भोला राम बैगा, लल्लू राम बैगा, राजनांदगांव जिला से अमर लाल बैगा, गायत्री बाई बैगा, धनसपरी बैगा सरपंच, चैलाल बैगा, बरनलाल बैगा, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला से रामखिलावन बैगा, रमेश बैगा, आदेश बैगा, बिलासपुर जिला से पवन बैगा, शिवरात बैगा, मुंगेली जिला से प्रेमसिंह बैगा, अश्वनी बैगा, सतीश बैगा, प्रीतम बैगा एवं बिहारी लाल बैगा बांटीपथरा ने साधुवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *