रोशन सिंह@उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत आदर्श ग्राम कोड़िया में पर्यावरण संरक्षण का कार्य जोरों से चल रहा है। ग्राम के गायत्री परिवार ट्रस्ट प्रमुख उमेश साहू एवं पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद जी के नेतृत्व में हरवर्ग के लोग अपने स्तर पर पौधरोपण का कार्य कर रहे हैं।
रविवार को छग मछुवा समिति कोड़िया ने कोकड़ी मार्ग स्थित मुक्तिधाम के पास पौधरोपण किया। साथ ही उल्लेखनीय है कि शौर्य युवा संगठन द्वारा एक परिवार एक पौधा अभियान के अंतर्गत लगातार पौधरोपण का क्रम जारी है।
जिला निषाद समाज के अंकेक्षक, गायत्री परिवार ट्रस्ट कोड़िया के सहायक ट्रस्टी एवं शौर्य संगठन के संरक्षक मलेश निषाद ने बताया कि गायत्री परिवार एवं शौर्य संगठन के नेतृत्व में इस वर्ष लगभग 350-400 पौधे रोपे जाएंगे जिसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई है। हरेली के पहले तक 70-80फीसदी पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही उमेश साहू जी के मार्गदर्शन में ग्राम के पौधरोपण के लिए जागरूक लोगों को ट्रिगार्ड एवं पौधे भी प्रदान किये जा रहे हैं।
पौधरोपण कार्यक्रम मछुआ समिति के सदस्य शिवशंकर निषाद, जीवनलाल, राकेश, गणेश निषाद, प्रभु, देवानंद, तिलक, परमेश्वर, टिकेंद्र, लखन निषाद सहित गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
ग्राम कोड़िया के मछुआ समिति ने किया पौधरोपण,गायत्री परिवार वृहद स्तर में पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहा जागरूक
