पाटन। बस स्टैंड पाटन में फुटकर व्यापारी 24 जून से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे थे। जिसे भाजपा द्वारा समर्थन दिया जा रहा था। व्यापारियों को समर्थन देने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल 27 जून को आने वाले थे। सांसद के पाटन पहुंचने से पहले व्यापारियों द्वारा वीडियो जारी कर कहा गया की धरना को किसी भी राजनीतिक पार्टी की समर्थन की जरूरत नही है कहते हुए समाप्त कर दिया गया।
सांसद विजय बघेल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर बस स्टैंड पाटन पहुंचे जहां पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में फूटकर व्यापारियों को डरा धमकाकर उनके आंदोलन को समाप्त करवाया गया है। व्यापारियों द्वारा जारी की गई वीडियो से स्पष्ठ है कि वे कितने डरे हुए है। पुलिस द्वारा उनके साथ मारपीट किया गया है। पाटन के थाना प्रभारी प्रदेश सरकार की गुंडे बनकर काम कर रही है। फुटकर व्यसायी हमारे मंडल अध्यक्ष और मेरे पास समर्थन के लिये आये थे। भाजपा द्वारा व्यापारियों को समर्थन देने से प्रशासन दहशत में आ गए और जैसे ही उन्हें मेरे आने की सूचना मिली उसके पहले फूटकर व्यापारियों को डरा धमाकर आंदोलन को समाप्त करवा दिया गया।
मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लोकमनी चन्द्राकर, लालेश्वर साहू,योगेश निक्की भाले, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,मोनू साहू,दिनेश साहू,राजा पाठक, ,बसंत चन्द्राकर, बाबा वर्मा,निशा सोनी,होरीलाल देवांगन,, मनीषा देशलहरे, हर्ष भाले, दामोदर चक्रधारी,सुनील वर्मा, प्रकाश चन्द्राकर,राजेश चन्द्राकर,आशीष शर्मा, सुरेंद्र वर्मा,हरिशंकर साहू,केवल देवांगन,रवि सिंगौर, शरद वर्मा,राधे यादव, घनश्याम कौशिक, शंकर वर्मा, कैलाश यादव, राजू साहू, टिकेंद्र वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
फूटकर व्यापारियों को डरा धमकाकर उनके आंदोलन को समाप्त करवाया गया-सांसद विजय बघेल
