पाटन। केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिये अग्निपथ योजना लागू किया गया है। जिसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस के सभी विधायको द्वारा अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में सत्याग्रह आंदोलन किया गया। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में पाटन विधानसभा में भी सत्याग्रह आंदोलन किया गया। अग्निपथ योजना के विरोध में आयोजित सत्याग्रह सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार नौजवानो की भविष्य को खत्म करना चाहती है। किसानों की हालत पहले से खराब कर चुकी है अब जवानों की भविष्य को खतरा में डाल रही है। अग्निवीर योजना लागू करने से पहले लोकसभा में चर्चा, देश के जवानो से एक बार चर्चा कर लेना था। केंद्र की भाजपा के नजर में सेना के जवानों की हैसियत चपरासी बनाने की है।

केंद्र सरकार सभी सार्वजनिक उपकरणों को बेचने का काम।कर रही है। सार्वजनिक उपकरण निजी हाथों में चले जाने से आरक्षण खत्म हो जाएगी। देश मे नौकरी खत्म हो रही है। केन्द्र सरकार, किसानों को खाद, नौजवानो को रोजगार नही दे पा रही है। आम आदमी किसी तरह अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के करवाते है। देश मे कोई भी विभाग में भर्ती के लिये लोगो का हुजूम उमड़ पड़ता है। लेकिन अग्निवीर बनने केवल 55 हजार आवेदन ही आया है। नौजवान इस योजना को नकार चुके है।
मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल कोसरे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर,जयश्री वर्मा, राजेश ठाकुर, मेहत्तर वर्मा,देवेंद्र चंद्रवंशी, रमन टिकरिहा, रूपेंद्र शुक्ला, सालिक साहू,प्रमोद राजपूत,हेमंत देवांगन, कौशल चंद्राकर,पुरन साहू, सोहन बघेल, संजय यदु, तरुण बिजौर, दिनेश साहू,बलदाऊ भाले,केदार कश्यप सहित अन्य उपस्थित थे।
