छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा का संगठनात्मक चुनाव रविवार 26 जून को धीवर समाज भवन अभनपुर में आयोजित हुआ। भगवान श्रीराम संग भक्त गुहा निषादराज के तैलचित्र पर पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ धीवर समाज के 33 परगना से उपस्थिति मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार धीवर जी, महासचिव पद के लिए रामलाल पेंडरिया तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार धीवर को निर्वाचित किये। अध्यक्ष पद पर सुरेश धीवर को कुल 181 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिभागी वेदव्यास तारक को 158 मत प्राप्त हुए। सुरेश धीवर 23 मत से विजयी घोषित हुए।महासचिव पद पर रामलाल पेंडरिया एकतरफा 373 मत प्राप्त कर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर कांटें की टक्कर थी यहा पवन कुमार धीवर को 242 मत प्राप्त हुए तो निकटतम प्रतिभागी होरीलाल हिरवानी को 237 मत प्राप्त हुए। पवन कुमार धीवर 5 मत से विजयी हुए। छत्तीसगढ़ धीवर महासभा मे लगभग 615 मतदाता है जिसमें से 580 मतदाताओं ने हिस्सा लिया।पढेलिखे इस आधुनिकता के युग में भी अध्यक्ष पद के चुनाव में 4 निरस्त मत पड़े। महासचिव पद के चुनाव में 5 निरस्त मत तथा कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में 6 निरस्त मत पड़े।शान्तिपूर्ण संपन्न हुए इस चुनाव में काफी गहमागहमी थी।अभनपुर परगना के पदाधिकारियों के देखरेख हुई इस कार्यक्रम में सब सुव्यवस्थित थे।जुलाई महीने से देश भर में जहा डिस्पोजल प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाई जा रही हैं वही अभनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भोजन के लिए थाली तथा पीने के पानी के लिए गिलास की व्यवस्था थी।जो लोगों के लिए एक प्रेरणा थी।
मुख्य चुनाव अधिकारी मोतीराम हिरवानी,पीठासीन अधिकारी दिलीप कुमार नाग, सहायक चुनाव अधिकारी गैंदलाल धीवर, सोहन लाल धीवर, दुर्गा प्रसाद तारक, चन्द्रशेखर तारक, ताजऊ राम तारक, आर. एन. तारक, तथा देवी प्रसाद तारक ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने में अपनी महती भूमिका निभाई।छत्तीसगढ़ धीवर समाज ने विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
छ. ग. धीवर समाज महासभा के संगठनात्मक चुनाव में सुरेश धीवर अध्यक्ष , रामलाल पेंडरिया महासचिव तथा पवन कुमार धीवर कोषाध्यक्ष निर्वाचित
