उत्पाती बंदरों से ग्रामीण परेशान,घर में बर्तन धो रही महिला को बंदर ने कांटा

पाटन। क्षेत्र के ग्राम औरी में उत्पाती बंदरों का उत्पात दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि यह बंदर अब तक कई महिला, पुरुष और बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं। जिससे लोग घरों की छतों पर भी जाने से डरने लगे हैं, लेकिन जिम्मेदार इन बंदरों को पकड़ने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कैलाश बाई मार्कण्डेय उम्र 35 साल सुबह अपने घर मे बर्तन साफ कर रही थी इसी दरमियान उत्पाती बंदर पीछे से आकर उनके बांह को काट दिया। बंदर के कांटने से महिला घायल हो गई है। घायल महिला को ईलाज के लिये 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया है।
जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी ने बतलाया कि बंदरों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि बच्चे और महिलाओं ने घरों की छतों पर जाना तक बंद कर रखा है। लोग अपने कपड़े भी छतों पर नहीं सुखा पाते हैं। यही नहीं अगर घरों के दरबाजे खुले रह जाए तो बंदर घर के अंदर रखे सामान को तोड़-फोड़कर खाद्य सामग्री को उठाकर ले जाते है। कई बंदर तो इतने ज्यादा उत्पाती है कि वह कभी भी किसी भी व्यक्ति पर हमला करने को तैयार रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *