नशे में धूत प्रेमी ने मामूली विवाद के चलते, प्रेमिका को चाकू से गोद कर कर दी हत्या

महासमुंद। जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिबर्रा एक दिल दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है। नशे में धूत प्रेमी ने मामूली विवाद के चलते, प्रेमिका को चाकू से गोद कर हत्या कर दी। हत्यारे प्रेमी को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतिका के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी युवक नशे का आदी था, जिसको लेकर आरोपी युवक और मृतिका के बीच, कई बार विवाद भी होता था। बीती रात्रि अरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा था किसी बात की लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ, जिसके बाद आवेश में आकर आरोपी युवक ने चाकू से मृतिका के ऊपर कई बार हमला कर हत्या कर दी। परिजनों को मामले की जानकारी मिली। परीजनों ने मृतिका को सराईपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी के पास से हत्या में उपयोग में किये जाने वाला चाकू भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *