दीनानाथ साहू को मिला लाइफ़ टाईम अचीवमेंट अवार्ड

रायपुर। विगत दिनो 19 -20 जून को मुंबई ( महाराष्ट्र ) में आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसमें रायपुर छत्तीसगढ़ के विश्व विख्यात अन्तराष्ट्रीय ज्योतिषी श्री दीनानाथ साहू को सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंचतत्व इंस्टीट्यूट् की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीना कुमारी जी द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का बैच लगाकर तथा दीप प्रज्वलन करके किया गया है , देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रख्यात लगभग 300 ज्योतिषियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया , इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के दीनानाथ साहू जो ज्योतिष जगत में गब्बर ऐस्ट्रो के नाम से प्रख्यात तथा अपने ज्योतिष सम्बंधित नवीन शोध एवं ज्योतिष में फैले अंधविश्वास एवं अन्य भ्रांतियों को दूर एवं सटीक भविषयवाणी करने के लिए ,बेबाक़ टिप्पणी करने के लिए जाने जाते है।

मुंबई में श्री साहू ने मेडिकल अस्ट्रोलॉजी , वास्तु के आधुनिक विज्ञान सम्मत वैज्ञानिक व्याख्या , अंक ज्योतिष पर शोध प्रस्तुत किया
जिसे सम्मेलन में आए ज्योतिषियों ने काफ़ी सराहा एवं प्रतिसाद दिया
श्री साहू के दो दशक से अधिक ज्योतिष के क्षेत्र में दिए गए सक्रिय योगदान के लिए उन्हें , सम्मेलन में लाईफ़ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जिससे ज्योतिष जगत के लाल किताब विशेषज्ञ शनि संजीव शर्मा ,अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजीव शर्मा ,अन्तराष्ट्रीय हीलर डाक्टर हिना ओझा , डाक्टर मौली रावल ने हर्ष व्यक्त किया लोमस साहू , हर्षलता साहू संजय साहू , प्यारे लाल साहू अनिल मित्तल , नीरज जायसवाल ,राजेश सिंह , बोधन साहू,राहुल सेन, पारस ठाकुर ने बधाई संदेश प्रेषित की एवं उनके जन्मस्थान राजिम गरियाबंद क्षेत्र के नागरिकों के हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *