पाटन। वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फॉउंडेशन द्वारा संचालित नंदघर परियोजना (एक सामाजिक पहल ) ने आज एक नए आयाम को स्थापित किया। जिसमें बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के तत्वाधान में दिंनाक 25/06/2022को दुर्ग स्थित नंदघर देवादा क्रमांक 01 वि. ख. पाटन में नि.शुल्क कैंसर एवं सामान्य रोग परामार्श शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन का उद्देश्य महिलाओ एवम पुरुषो में कैंसर के लक्षण व रोकथाम के विषय में विशेष जानकारी देना था। उक्त शिविर में डेंटल परामर्श के अतिरिक्त बीपी शुगर तथा सामान्य स्वास्थ्य चिकित्सा परामर्श भी उपलब्ध थे।
उक्त स्वास्थ्य शिविर में बालको मेडिकल सेंटर से डॉक्टर वेणुगोपाल, डॉक्टर शिवानी एवं डॉक्टर पवन द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग की गई एवम अन्य मरीजों को उपयोगी स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।

स्वास्थ्य लाभ को और बेहतर बनाने हेतु बायकॉन ग्रुप से मो.आसिफ एवं ताम्रध्वज साहू का सहयोग रहा, साथ ही सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केंद्र फुंडा से सुश्री नेहा भीम(CHO) संतोष देवांगन एवं विष्णु देवांगन भी उपस्थित रहे।चिकित्सको की टीम के सहयोग के लिए बालको मेडीकल सेंटर से नर्सिंग स्टाफ का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
शिविर में उपस्थित बाल्को मेडिकल सेंटर से हरप्रीत सिंह द्वारा बी.एम.सी. (कैंसर हॉस्पिटल) के विषय में सविस्तार जानकारी दिया गया जिसमें हॉस्पिटल में उपलब्ध सेवाओं को सभी के द्वारा सराहा गया।
इस शिविर को सफल बनाने के लिए श्रीमती उर्वशी वर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत देवादा एवं महेंद्र वर्मा,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का अहम योगदान रहा।
नंद घर देवादा के कार्यकर्ता और सहायिका ने पूरे शिविर के दौरान अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के मकसद को बनाए रखा।इस शिविर में 110 लाभार्थियों ने भाग लिया।शिविर का संचालन जनमित्रम कल्याण समिति,रायगढ़ (ऑपरेशन एवं अनुरक्षण पार्टनर) नंद घर परियोजना, द्वारा किया गया।
ज्ञातव्य हो, कि दुर्ग जिले में 101 और पूरे छत्तीसगढ़ में 262 नंद घर संचालित है। शिविर के सफल संचालन एवं प्रबंधन के लिए जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ की ओर से जेपी जॉर्ज,धर्मेंद्र साहू , पंकज वर्मा, मलेश्वर बंजारे के साथ अन्य 12 क्लस्टर कोऑर्डिनेटरस भी उपस्थित रहे। एवम सभी का कार्य सराहनीय रहा,
शिविर के अंत में सरपंच महोदया द्वारा इस शिविर आयोजन के प्रयास को सराहा गया एवं डॉक्टर्स की पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया और भविष्य में इस तरह के आयोजन के लिए आमंत्रण दिया गया। उक्त शिविर में डेंटल परामर्श, बीपी शुगर तथा सामान्य स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध थे। स्वास्थ्य शिविर में बालको मेडिकल सेंटर से डॉक्टर वेणुगोपाल, डॉक्टर शिवानी एवं डॉक्टर पवन द्वारा कैंसर स्क्रीन, मरीजों को अन्य स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
