पंचायत सचिव की हैवानियत: पत्नी के साथ जानवरों से भी ज्यादा किया अत्याचार,आरोपी पंचायत सचिव गिरफ्तार

भुवन पटेल@कवर्धा। बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत मडमड़ा में पदस्त पंचायत सचिव ने अपने पत्नी के साथ जानवर से भी ज्यादा अत्याचार किया है । दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। पत्नी की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये है मामला

कबीरधाम जिला अंतर्गत कोतवाली थाना के ग्राम समनापुर का है, जहां पर बोड़ला विकास खण्ड के मड़मडा ग्राम पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव कैलाश चन्द्रवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पति पर आरोप है, कि उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में निडिल चुभोकर उसे जख्मी कर दिया। पीड़िता ने इस बात की जानकारी किसी को नही दी बल्कि जब वह इलाज कराने अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने थाने में सूचना दिया ।

पत्नी को करता था परेशान

पीड़िता की शादी 2007 मे बोड़ला विकासखण्ड अंतर्गत गड़ाई गाँव के कैलाश चन्द्रवंशी से सामाजिक रिति-रिवाज से हुई थी। आरोपी बोड़ला जनपद पंचायत के मड़मडा ग्राम पंचायत मे पंचायत सचिव भी है। आरोपी पति, पत्नी को अकसर किसी ना किसी बात को लेकर प्रताड़ित करता था। फिर दोनों परिवार से अलग होकर जिला मुख्यालय से लगे गांव समनापुर में मकान बनाकर रहने लगे आदतन आरोपी पति हमेश परेशान करता था।

पीड़िता को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

गुरुवार की रात भी आदतन बदमाश पति ने अपनी पत्नी को विवाद करते हुए मारपीट किया और उसके प्राइवेट पार्ट में इंजेक्शन वाले निडिल से चुभाया, जिससे पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई। महिला को आस पास रहने वाले पड़ोसियों एव ग्रामीणों ने मदद करते हुए जिला अस्पताल इलाज कराने पहुचाया लेकिन आदतन बदमाश आरोपी पति वहाँ भी पहुंच गया व विवाद करने लगा। जिसपर जिला अस्पताल प्रबंधक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस भी हो गई हैरान –

पुलिस पूछताछ में पीड़िता अपने पति की करतूतों के बारे में बताया, जो सामान्य इंसान के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाला है। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सिटी कोतवाली पुलिस ने बिना किसी देर के आरोपी पति को धारा 307 के तहत गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *