दुर्ग जिला की नजूल अधिकारी द्वारा राजस्व निरीक्षको के साथ दुर्व्यवहार एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का आरोप,कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर दी जानकारी


दुर्ग। नजूल शाखा में पदस्त राजस्व निरीक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापण सौपा है। जिसमे दुर्ग में पदस्थ नजूल अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा द्वारा लंबे समय से राजस्व निरीक्षको के साथ अप्रशासनिक एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग, दुर्व्यवहार करते हुए अनावश्यक रूप से जिले के नजूल शाखा में भय पूर्ण माहौल निर्मित कर करने की जानकारी दी गई है, इस कारण नजूल शाखा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक स्वयं को प्रताड़ित महसूस कर अपने पदीय कर्त्तव्यों का निर्वहन करने में असहजता महसूस कर रहे हैं। उक्त मामले के संबंध में नजूल शाखा में पदस्थ राजस्व निरीक्षको का हस्ताक्षर मय आवेदन पत्र रा. नि. संघ जिला शाखा दुर्ग को प्राप्त हुआ हैं। राजस्व निरीक्षकों ने बताया की जिसकी जांच पड़ताल एवं समीक्षा करने पर यह पाया गया कि नजूल अधिकारी द्वारा नजूल शाखा में लगातार दमनात्मक रवैया अपनाते हुए भय पूर्ण माहौल निर्मित किया जा रहा हैं, जिसकी राजस्व निरीक्षक संघ जिला शाखा दुर्ग ने एक स्वर में घोर निंदा किया है।दुर्ग जिले के राजस्व निरीक्षक संघ ने कलेक्टर को लिखे ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्व निरीक्षक संघ यह मांग करता हैं, कि उक्त मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित नजूल अधिकारी पर कार्यवाही करते हुए कार्य स्थल में सौहाई पूर्ण माहौल निर्मित करने हेतु तत्काल निर्देशित करने का कष्ट करे । उक्त समस्या का निवारण न होने की स्थिति में रा. नि. संघ सर्वसहमति से निर्णय लेने हेतु बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *