अनिता देवांगन @ न्यूज24कैरेट। विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत उसरीजोर में एक बड़े पूंजीपति के द्वारा शासकीय तालाब पर कब्जा कर खेती किया गया। यह है कि एक पूंजी पति द्वारा पंचायत के दरलीनुआ तालाब को ग्रामीणों के किसी भी प्रकार की सहमति के बिना तालाब को जेसीबी लगा कर समतल कर खेती करने की तैयारी की जा रही है, जबकि यह तालाब ग्राम पंचायत गोदियारी के मनरेगा योजना में 6 लाख रुपए से एवं उसरीजोर पंचायत से 5 लाख की राशि से निर्माण किया गया था। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि तालाब समतलीकरण की जानकारी या सूचना किसी को भी नही दी गई। पूंजीपति द्वारा औचक तरीके से जेसीबी से तालाब को समतल किया गया और उसमे खेती करने की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी में पानी की किल्लत होने पर तालाब ही निस्तारीकरण का आधार होता है, जिसको पूंजीपति द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर समतल करने से ग्रामीणों को बहुत ज्यादा रोष है और ग्रामीणों की मांग है कि इस पूंजीपति के विरुद्ध कार्यवाही किया जाए।
मैनपुर विकासखंड के उसरीजोर ग्राम में शासकीय तालाब को अवैध तरीके से कब्जा कर समतल कर किया जा रहा है खेती
