राकेश कुमार @ न्यूज़24कैरेट मगरलोड। आज सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सर्व आदिवासी समाज तहसील मगरलोड द्वारा बुढादेव मंदिर प्रांगण में वीरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस मनाया गया जिसमें समाज प्रमुखों के द्वारा रानी दुर्गावती के जीवन परिचय एवं शहादत दिवस पर विस्तार से जानकारी दी गई। आदिवासी समाज के संगठन के बारे में अपनी अपनी विचार प्रकट किये।जल, जंगल, जमीन की लड़ाई एवं आरक्षण को लेकर एक साथ संगठन होकर काम करने का आगाज किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विश्राम सिंह दाऊ, अध्यक्षता माधव सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि जगन्नाथ मंडावी, सेवक राम ध्रुव, चुन्नी लाल ध्रुव, मदन नागरची, ओमप्रकाश कंवर, कोमल कंवर, गजेन्द्र कंवर, इंद्रावन कंवर, घनश्याम शोरी, भीखम नागरची, घनश्याम कंवर, मोहन सोरी, मोहन ध्रुव, रोहित दीवान, नेकराम ध्रुव, गायत्री कंवर, कंचन नेताम एवं सर्व आदिवासी समाज तहसील मगरलोड के समस्त समाज के पदाधिकारी एवं सगाजन उपस्थित रहे।
वीरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस संपन्न
