कृषक हुए लाभान्वित रिलायंस फाऊंडेशन के डिजिटल प्लेटफाॅर्म से


दुर्ग जिला के धमधा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम मुर्रा के महिला किसानों ने कृषि विभाग एवं रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा कृषि समाधान से जुड़े सभी प्रकार की समस्या का समाधान पाया जिसमें डॉ. अनिल ठाकुर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 30 महिला किसानों को सामने होने वाले खेती की तौयारी के विषय मे कृषि संबंधित तकनीकी तथा कृषि कार्य एवं सावधानियां से अवगत कराया जिसमें वर्तमान में हो रहे किट रोग के, नर्सरी की तैयारी, खरपतवार नियंत्रण , उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रबन्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिससे किसान भाई और बहने लाभान्वित होकर कृषि की परंपरागत तरीकों के साथ वैज्ञानिक तरीकों से उन्नत तरीकों से धान की फसल प्राप्त किया जा सके ठाकुर जी ने जमीन के बारे जानकारी देते हुए कहा की वर्तमान में ज्यादा से ज्यादा खाद डालने की होड़ में हमारी जमीन कठोर होते जा रही हैं,जिससे हमारे छत्तीसगढ़ में ,भी पंजाब जैसे भयावाह स्थिति बनने में देरी नहीं होगी इसके बचाव के लिए कहा कि किसान भाई अधिक से अधिक जैविक खाद को अपने कृषि में प्रयोग करे इनसे जमीन की उर्वरक शक्ति बनी रहेगी , और मानव जीवन भी रसायन मुक्त हो सके। रिलायंस फाऊंडेशन से जिला मैनेजर भूपेंद्र साहू, प्रोग्राम सपोर्ट डायमन साहू बताए कि किसान भाई सुबह 9:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक रिलायंस फाऊंडेशन की टोल फ्री में कॉल करके किसान भाई मौसम की जानकारी या कृषि संबंधित समस्या का निदान हमारे निः शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 में कॉल कर ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *