युवक कांग्रेस ने पीएम का किया पुतला दहन, अग्नीपथ का विरोध


देवरीबंगला / केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर अग्निपथ योजन तथा ईडी का दुरुपयोग करने के विरोध में शाम 5 बजे देवरी मारी बस स्टैण्ड के पास युवा कांग्रेस ब्लॉक् देवरी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। नोवेलदीप गंजीर ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निवीरो की मेहनत को नजरअंदाज कर रही है तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को बेवजह परेशान करने में लगी हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि युवाओं का आक्रोश कम नहीं होगा। विपक्ष के राष्ट्रीय नेताओं को सीबीआई ईडी तथा इनकम टैक्स के नाम पर प्रताड़ित करना बंद करें। पुतला दहन कार्यक्रम में राजेश साहू जनपद सदस्य व जिला सचिव युवा कांग्रेस,दीपक सिन्हा जिला महासचिव युवा कांग्रेस, नोवेल्दीप गंजिर ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस देवरी, डॉक्टर बरसन निषाद, ढाल ठाकुर,
प्रकाश देवांगन उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, चुरेन्द्र साहू , अनिल साहू,यश हिरवानी,ढाल सिंह, बरशन निषाद,इंदरचंद बाफना,हेमचंद निषाद,हितेश, रोहन,यशु,हेमचंद साहू,परमानंद, हिमांशु,अशोक,सुखविंदर सिंह,एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *