देवरीबंगला / छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सशस्त्र बलों में अग्निपथ योजना अंतर्गत अग्निवीर भर्ती के खिलाफ एवं ईडी का दुरुपयोग कर राहुल गांधी के ऊपर की जा रही कार्यवाही के विरोध में गुंडरदेही विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन 27 जून सोमवार को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक कारगिल चौक अर्जुन्दा में आयोजित किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, गुंडरदेही व देवरीबंगला के संयुक्त आयोजन में भोजन अवकाश उपरांत दोपहर 2 बजे से लोकरंग अर्जुन्दा में डिजिटल कांग्रेस मेम्बरशिप के उत्कृष्ट इनरोलर सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है। सम्मान समारोह में संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवरसिंह निषाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, महामंत्री व जिले के प्रभारी शाहिद भाई, सदस्यता अभियान के प्रभारी महमूद अली,जिला कांग्रेस की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर एवं सुचित्रा साहू उपस्थित रहेंगे!
कार्यक्रम में गुंडरदेही, अर्जुन्दा, देवरी ब्लाक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग, अ जा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, आदिवासी कांग्रेस एवं समस्त विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, जोन, सेक्टर एवं बूथ के अध्यक्ष,सहकारिता, नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
