भाजपा मध्य पाटन मंडल द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर किया नमन

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सेलूद में आज पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर फूल माला अर्पण कर देश को दिए उनके योगदान को याद किया गया । कार्यक्रम का संचालन बूथ अध्यक्ष भोला साहू ने किया । आभार ग्राम के पंच गोविंद साहू ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे पाटन भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष श्री खेमलाल साहू जी ने कहा कि पंडित जी ने एक देश और एक निशान का संकल्प वर्षो पहले लिया था उन्ही के आदर्शो का पालन करते हुवे प्रधानमंत्री माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 को खत्म करके एक देश और एक निशान के उद्देश्य पूर्ण किया । महान राष्ट्रवादी नेता व चिंतक, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देने और देश की एकता व अखंडता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजली दिया ।

शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश देवांगन ने भी अपने उदगार व्यक्त करते हुए संबोधित किया कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस देश को आने प्राणों की बलि देकर सींचा है उनके खून का कतरा कतरा मातृभूमि के समर्पित किया है ये देश ऐसे ही महामानव के विचारों से पोषित हुआ है आज जिस नए भारत का उदय हम जो देख रहे है वो मुखर्जी की सोच के अनुरूप भारत है l इस अवसर पर ग्राम सेलूद की सरपंच श्रीमती खेमिन साहू , पंच गण श्रीमती किरण सोनवानी , ,सुनीता सेन , बूथ अधक्ष गन ,कालेश्वर शुक्ला , लवण बंजारे , साथ प्रकाश साहू , शैल साहू , दिलेश्वरी साहू , संगीता ठाकुर , केवरा साहू, अशोक जैन , राकेश सोनवानी , टामन साहू ढाल सींग, देवेंद्र वर्मा हितेश साहू आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *