योग को पूरी लय और सजगता से नित्य करे ,लाभ जरूर मिलेगी- रमशिला साहू

दुर्ग। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व के लगभग 150 से अधिक देशों में योगाभ्यास मनाया गया ,भारत में भी सभी प्रदेश व जिलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे जनप्रतिनिधियों सहित अनेकों संगठनों के आयोजनों में सभी ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया । अपने संगठन के आयोजन में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने भी अंजोरा मंडल के नगपुरा में योग अभ्यास में भाग लिए ,जिसमे भाजपा अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, ग्राम नगपुरा सरपंच भूपेंद्र रिगरी, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, युवा मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य हेमंत सिन्हा, ग्राम नगपुरा के पंच ओमकार देवांगन ,घनश्याम पांडे, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य श्रीमती वीणा जोधा, हेड मास्टर रुभानी सिद्धकी, सहित अनेकों जन प्रतिनिधि सहित युवाओं , महिलाओं बुजुर्गो ने भाग लिया ।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने अपने संदेश में कहा की योग को शांति मन से धैर्यपूर्वक करना चाहिए , कम आसन करें लेकिन धैर्यपूर्वक , शान्ति मन से ,सजगता के साथ लय और गति का ध्यान रखते हुए करना चाहिए जिससे हर अभ्यास का शत प्रतिशत लाभ मिल सके । उन्होंने कहा की योग भारतीय संस्कृति का हिस्सा सदियों से रहा है जो विलुप्त होते जा रही थी जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता में योग के प्रति जागरूकता लाकर हर शहर ,गांव से लेकर हर घर घर तक पहुंचा दिया है ।

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *