दुर्ग-- शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में विश्व योग दिवस के अवसर पर शाला प्रांगण में योग करके योग दिवस मनाया गया ।
व्याख्याता जीवविज्ञान शिवनारायण देवांगन "आस" ने बताया कि हमारे शाला में भी योग प्रभारी शिक्षिका अंजुलता त्रिपाठी व्याख्याता के निर्देशन में सभी शिक्षक व विद्यार्थीयो ने योग करके यह संदेश दिया योग से ही हम निरोग रह सकते है।
इस अवसर पर व्याख्याता गण शिवनारायण देवांगन,शशिकला चन्द्राकर,ममता देवांगन,खुशबू जैमिनी, काकुली बोस,सरस्वती श्रीवास्तव,अंजुलता त्रिपाठी,मनोज कुमार गुप्ता,उमा राठौर व्यायाम शिक्षिका सुभाषिनी ऐलन,विज्ञान सहायक शिक्षक मीना रावटे, अभिलाषा साहू ,आकाश दुबे सहित कर्मचारी खिलेश्वरी साहू,फगनी निषाद,स्वाती शर्मा,चमेली साहू सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित होकर योग किया।