पाटन। आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम सेलूद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया गया । प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया था। इसी तारतम्य में योग दिवस मनाया गया l इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मध्य पाटन खेमलाल साहू ने कहा कि योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरीकों में से एक है। योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 में आरंभ होने के बाद, हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह हमारे जीवन में इस प्राचीन भारतीय कला को अनमोल करने के महत्व पर बल देने का एक महान प्रयास है। रमेश देवांगन शक्ति केंद्र संयोजक ने कहा कि करे योग रहे निरोग इस मंत्र को अपने जीवन मे उतार लें फिर आप सदा स्वस्थ्य रहेंगे l बीमारी कोशो दूर हो जाएगी l इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमति खेमिन साहू, लवण बंजारे अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, भोलाराम साहू बूथ अध्यक्ष, कृष्ण कुमार साहू, टामन लाल साहू, विकास बारले, यशवंत सेन, प्रकाश साहू, महेंद्र देवांगन, श्रीमति डिलेश्वरी देवांगन, ढाल सिंग मिर्झा, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्रीमती शैल साहू, श्रीमति कुम्भकुमारी उपस्थित रही l
ग्राम सेलूद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
