मधुबन धाम में हुआ विधवा विवाह सम्पन्न

राकेश कुमार साहू न्यूज़24कैरेट मधुबन।आदिवासी कंवर पैकरा समाज मधुबन धाम पाली के ग्राम बोड़रा में ममता कँवर पिता करण सिंह कंवर एवं संतोष कँवर पिता बुधराम कँवर अड़ेगा (केशकाल )दोनों के बीच विधवा विवाह सम्पन्न हुआ, यह विवाह विधिवत चूड़ी पहनाई एवं गौरी गणेश कलश, दूल्हा देव की पूजा अर्चना के साथ हुआ कँवर पैकरा समाज के लिए यह गौरव की बात है, की इस कार्यक्रम में मधुबन पाली, राजिम सर्कल एवं मधुबन धाम पाली के पदाधिकारी एवं सगाजन उपस्थिति रहे, कुसुमबुड़ा धाम संरक्षक अजय सिंह दीवान, धमतरीराज सलाहकार वेलसिंह धनजय, संरक्षक पोखन कँवर, उपाध्यक्ष सुरेंद्र धनजय, सचिव कोमल कंवर, महामंत्री राजाराम कँवर, युवलाल कँवर, युवा अध्यक्ष इंद्रावन कँवर, सुरेश दीवान, निज़ाम कँवर, सोमन कँवर, दाऊलाल कँवर एवं तीनो पाली के सागजन उपस्थित रहे तथा भेपेन्द्र कँवर नवागांव मिडिया प्रभारी आदिवासी कँवर पैकरा समाज धमतरी राज उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *