*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि- छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार नित नए नए योजना बनाकर अनोखा प्रयोग कर रही है
पाटन। ग्राम कुर्मिगुंडरा में आज लाखो के विभिन्न निर्माण कार्य जिसमें किसान कुटीर भवन निर्माण, कुर्मी सामुदायिक भवन, रंग मंच निर्माण, कलामंच सह कक्ष निर्माण, स्कूल खेल मैदान में बाउन्ड्रीवाल, जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का आज भूमि पूजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के प्रतिनधि के रूप में ओएसडी आशीष वर्मा, अध्यक्षता दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, दुर्गा नेताम सभापति जिला पंचायत दुर्ग, देवेंद्र चंद्रवशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, जनपद सभापति रमन टिकरिहा, दिनेश साहू जनपद सभापति, जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जय प्रकाश चन्द्राकर पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग, कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जोन प्रभारी भेष आठे, सोहन जोशी जोन प्रभारी, हुला राम वर्मा सेक्टर प्रभारी, योगेश्वर वर्मा सेक्टर प्रभारी, मनीष वर्मा सेक्टर प्रभारी, ग्राम कुर्मिगुंडरा सरपंच पार्वती आडिल, के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि- छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार नित नए नए योजना बनाकर अनोखा प्रयोग कर रही है. जिनके केंद्र में गांधी, नेहरू और डॉ आंबेडकर के आदर्श हैं, इसके जरिए छत्तीसगढ़ की सरकार आर्थिक विकास का वो मॉडल विकसित करने की प्रक्रिया मे है जो अधिक मानवीय लगता है ये प्रयोग गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना के आधार पर हो निरन्तर हो रहे हैं. इन प्रयोगों के व्यापक परिणाम कुछ समय बाद हमारे सामने होंगे क्योंकि अभी जो परिणाम देखने को मिल रहा है वह हम सभी हौसला बढ़ाने वाला हैं।
इस अवसर पर गौठान समिति अध्यक्ष खिलावन देवांगन, उपसरपंच हुला राम वर्मा, कांग्रेस नेता युगल किशोर आडिल पंचगण दिलीप वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, कामिनी ठाकुर, कुसुम यादव, नन्दनी ठाकुर, धनमत साहू, परमानंद साहू, राजेश साहू, ढालू ढीमर, टेवन पटेल, टोकेंद्र वर्मा, मुकेश वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, महेश साहू, गोरे लाल वर्मा, निलेश्वर ठाकुर, लखन ठाकुर, महादेव ठाकुर, सुदर्शन साहू, बिरेन्द्र साहू, कृष्णा साहू, विश्राम ढीमर, टोमन पटेल, परमानंद पटेल, मया राम पटेल, जनमेजय यादव, गोविंद यादव, नेतु यादव, कल्यानु यादव, तरुण साहू, डाकेश्वर साहू, भारती साहू, आशा राम वर्मा, भागवत आडिल, झाला राम वर्मा, मनी वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, ईश्वरी आडिल, उमाशंकर बाबा चंद्राकर, आयुष टिकरिहा, निखिल साहू, सौरभ वर्मा, युवराज साहू, रंजित मार्कण्डेय, वीरेंद्र रात्रे, मुलेश पटेल, सहित ग्रामीण जन एवं कांग्रेस जन मुख्य रूप से उपास्थित रहे।
