“कोई बच्चा ना छूटे इस बार, शिक्षा पर है सबका अधिकार” गोंडपेंड्री में मनाया गया प्रवेश उत्सव

पाटन। “कोई बच्चा ना छूटे इस बार, शिक्षा पर है सबका अधिकार” की मूल विषय पर शास. उच्च. मा. वि. गोंड़पेंड्री में मनाया गया प्रवेश उत्सव। नए शिक्षा सत्र 2022-23 की शुरुआत होने और स्कूल के खुलने पर प्रवेश उत्सव के तहत शनिवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रिका कश्यप, विधायक प्रतिनिधि होरी लाल वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती त्रिवेणी बंजारे, तथा पालक सदस्य श्रीमती प्रेमलता अग्नेकर द्वारा नव- प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर स्वागत किया ।सभी नव प्रवेशित बच्चों को पुस्तक का वितरण किया गया। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक वार्षिक परीक्षा 2022 में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती सेजा मार्कण्डेय ने राज्यगीत “अरपा पैरी के धार”से शुभारंभ की एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में बच्चे उत्साहित नजर आए।बच्चों ने गीत_कविता के माध्यम से शाला प्रवेश उत्सव का आनंद लिया। स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस. के. टिकरिहा ने आगामी सत्र में गुणवत्ता सुधार हेतु तैयार कार्ययोजना से परिचय कराया, अपनी ओर से कक्षा दसवी मैं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी शीतल पाल एवं बारहवी मे प्रधम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी ललिता साहू को एक,एक 1000 रुपये राशि देकर प्रोत्साहित किया तथा समुदाय विशेषकर पालकों से अपेक्षाएं एवं सभी विद्यार्थियों को अनुशासित होकर स्वच्छ विद्यालय एवं पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अध्ययन करने को कहा। कार्य-क्रम मे सभी स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अल्का कुकडे ने सभी पालकों से सक्रिय भागीदारी देने, तथा विद्यार्थियो को नियमित अध्ययन हेतु प्रेरित किया एवं सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *