पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पतोरा में फ्रांस के रिटायर प्रोफेसर डेनियल रौचे शासकीय प्राथमिक विद्यालय, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्रों से रूबरू हुए। स्कूली बच्चो ने छत्तीसगढ़ के राज्यगीत अरपा पैरी के धार से अतिथियों का स्वागत किया गया। आठवी की छात्रा द्वारा छत्तीसगढ़ी स्वागत गीत सुनाकर अथितियों को छत्तीसगढ़ की परंपरा के बारे में जानकारी दी। डेनियल सर के द्वारा सभी स्कूली बच्चो को पाठ्य सामग्री को प्रदान किया गया। बच्चो को चॉकलेट देकर मुँह मीठा कराया गया एवम बच्चो के साथ मध्यान भोजन भी किये।

पंचायत भवन देखकर उन्होंने कहा कि अपने अन्य दोस्तो को भी इस गांव के बारे में बताएंगे, शिक्षक गण भी से मिलकर उनको भी अच्छा लगा। सरपंच अंजीता साहू का कहना है कि छत्तीसगढ़ के 28 जिले के समन्वयक, सलाहकार, उपअभियंता, जनप्रतिनिधि गण, महाराष्ट्र, ओडिशा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा अलग अलग राज्यो की टीम ग्राम पंचायत पतोरा का भ्रमण कर चुकी है। अब दूसरे देश से ग्राम पंचायत पतोरा के भ्रमण के लिए आना ग्राम पंचायत पतोरा के लिए गर्व की बात है और मैं सम्मान करती हूं ग्राम पंचायत पतोरा के समस्त नागरिकों का जिन्होंने मुझे ग्राम पंचायत पतोरा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। मौके पर उपसरपंच घनश्याम साहू, सचिव महेंद्र साहू, प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य, प्रधान पाठक रिखी ठाकुर, तनय कर स्कूली छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।

