DRS स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन में डीप जलाकर शिक्षावली समारोह का आयोजन किया गया

पाटन। डी. आर. एस स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पाटन में दीप जलाकर शिक्षावली समारोह का आयोजन दिनांक 16/06/2022 को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा अध्यक्ष ,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति एवं भास्कर सावणी , सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, राजगीत के साथ अतिथि स्वागत, नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत व पुस्तक वितरण का शुभारंभ अतिथियों के करकमलों से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री का संदेश वाचन श्री जे. एल. ठाकुर (वरिष्ठ व्याख्याता) के द्वारा किया गया, हमर सपना, हमर स्कूल, हमर लईका पाटन के शिक्षा विभाग द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने निर्धारित समय-सारणी अनुसार निर्धारित अध्ययन के बारे में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वेलेनटीना मसीह ने अपने संदेश में कहा कि सभी आज अपने-अपने घर के सामने 5 दीपक जलाकर शिक्षा जोत जलाना, व विद्यार्थियों को नियमित स्कूल भेजने पालको को प्रेरित किए। विगत वर्षों में जो सीखने में नुकसान हुआ है सब मिलकर पूरा करने को संकल्पित हुए।

कार्यक्रम का संचाल अक्षिकाप्रकाश (ग्रंथपाल) व रंजना चौबे (सहा. शि.) द्वारा किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानपाठिका (प्रा. शा.) सुश्री नेहा ठाकुर, अंजू राय, प्रधानपाठिका (पूर्व माध्य.) के साथ-साथ सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *