स्वामी भगवान जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट अखरा की बैठक जगन्नाथ मंदिर परिसर अखरा में मुख्य ट्रस्टी अमरचंद वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया गया। जिसमें प्रमुख रूप से आगामी 01 जुलाई को होने वाले रथयात्रा को हर्षोल्लास के साथ मनाने पर चर्चा किया गया। जब भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा नगर भ्रमण के लिये प्रस्थान करेगी उस समय जो छेरा-पहरा जाएगा। उसमे मुख्य आतिथ्य के रूप में चोवाराम वर्मा जी,केंद्रीय अध्यक्ष छ. ग.म.कु.क्ष.समाज, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही ट्रस्ट की खेती जमीन पर खरीफ फसल 2021-22 के आय व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष कौशल कुमार आडिल के द्वारा उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें ट्रस्ट के बचत खाता में 5,11,267- 69पैसे आज की स्थिति में होना बताया गया। तथा 2022-23 खरीफ फसल की खेती ट्रस्ट के सदस्य आशाराम वर्मा को रेग में देकर कृषि कार्य कराया जाय के निर्णय पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों की सर्व सम्मति से सहमति बनी।
बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य न्यासी अमरचंद वर्मा,उपाध्यक्ष देवप्रसाद वर्मा,कोषाध्यक्ष कौशल कुमार आडिल, सचिव एवं मिडिया प्रभारी-केदार कश्यप, पुरुषोत्तम आडिल, शरद बघेल, आशाराम वर्मा, भुषण वर्मा, भोजराम बंछोर, वेदनारायण वर्मा, शेखर वर्मा, उमाशंकर वर्मा, विनोद कश्यप,लालाराम वर्मा, खम्हन बिजौरा,अभिषेक कश्यप,रूपेंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा,लता वर्मा, मीना वर्मा, शैल कश्यप, लक्ष्मी वर्मा, बलदाऊ वर्मा सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
1 जुलाई को मनाई जाएगी जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा ,,नगर भृमण में निकलेंगे भगवान,,
