चंगोरी स्कूल में मनाया गया प्रवेश उत्सव एवं निशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश का वितरण


पाटन। विकासखंड के छोटे से गांव चंगोरी में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच महोदया श्रीमती यामनी वर्मा ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री चेतन लाल वर्मा ,शाला के प्रधान पाठक श्री विरेंद्र कुमार साहू शिक्षाविद के रूप में उपस्थित श्री एम एल चंद्रवंशी सर सभी अतिथि के द्वारा बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर सभी बच्चों का स्वागत किया गया सभी अतिथि के द्वारा शिक्षा से संबंधित अपनी-अपनी विचार प्रस्तुत किया गया संस्था के प्रधान पाठक श्री विरेंद्र कुमार साहू के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया गया वह सभी पालकों से बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए आग्रह किया गया एवं लोकवाणी रेडियो कार्यक्रम के कर्मचारी गणों की पावन उपस्थिति हुई इनके द्वारा भी बच्चों के सर्वांगीण विकास संबंधी बातें बताई गई इस अवसर पर सभी सम्मानित जनों के द्वारा कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं को शासन के द्वारा प्रदायित निशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम का श्री योगेश वर्मा शिक्षक के द्वारा किया गया एवं शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्य गण शिक्षक गण सफाई कर्मचारी, रसोईया पालक गण की उपस्थिति रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *