महुदा में मनाई गई हर्षोल्लास प्रवेश उत्सव, फुलझड़ी ,बाजे की रही धूम

पूर्व माध्यमिक शाला महुदा संकुल केन्द्र झीट में आज दिनांक 16 जून को शिक्षा नारे के साथ शिक्षा रैली निकाल कर फुलझड़ी जलाकर ,बाजे गाजे के साथ हर्षोल्लास से शिक्षावली (शाला प्रवेशोत्सव) मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मनोज कुमार साहू विशेष अतिथि युगल किशोर साहू, परस राम साहू उपस्थित रहे।
शिक्षावली शाला प्रवेशोत्सव को मुख्य अतिथियों के सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर पटाखे फोड़ कर बच्चों की मुंह मीठा कर, गणवेश,किताब वितरण मनाया गया । शिक्षावली उत्सव राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से प्रारंभ कर माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन कर मनाया गया।
अतिथि उद्बोन में ग्राम सरपंच मनोज साहू ने बच्चों को रोज विद्यालय आने के साथ नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए खेल सामग्री प्रदान करने की घोषणा किए। विशेष अतिथि श्

युगल किशोर साहू ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नियमित अध्ययन रखने के लिए प्रेरित किए। इस अवसर पर श्री परस राम साहू ने रोज स्कूल आकर मन लगाके पढ़ाई करने हेतु बच्चों को प्रेरित किए।
कार्यक्रम का संचालन एवं संदेश वाचन सुशील कुमार सूर्यवंशी संकुल समन्वयक ने किया व आभार संस्था प्रमुख विनोद कुमार चौबे ने किया।
इस उत्सव में संस्था से शिक्षक गण श्री रुपेन्द्र कुमार बंछोर, श्री मार्तंड साहू, कृष्ण राज पांडेय,सारिका पटले, प्रतिभा वर्मा एवं शाला विकास समति के सदस्य ,पालकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *