अचानकपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

पाटन। गुरुवार को नए शिक्षा सत्र 2022-23 का शुभारंभ हुआ। सभी स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। शासकीय प्राथमिक , पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल अचानकपुर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सरपंच हेमंत ठाकुर,प्राचार्य एल.एन.साहू,किशन हिरवानी,भानु प्रताप साहू,जितेंद्र यदु,विनोद साहू, ऋषि साहू, के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा जारी की गई संदेश का वाचन हाई स्कूल के प्राचार्य एल.एन. साहू ने किया। श्री साहू ने छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहते हुए विद्या अर्जित करने की सलाह दी। उन्होंने नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की बधाई व शैक्षणिक स्तर में सुधार को लेकर किए जाने वाले प्रयासों से शैक्षणिक स्टाफ व विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही बच्चों को नियमित विद्यालय आने और बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। एवं आरती उतारकर मिठाई खिलाया गया। साथ ही निशुल्क पुस्तकें और शाला गणवेश प्रदान की गई।
मौके पर विक्की यादव,पंचायत सचिव कल्याणी बंजारे,खेमलता साहू,कृष्णा साहू,दीपा निर्मल,हिरेन्द्र वर्मा,रामदास मनिकपुरी, परदेशी राम साहू, होरी मनिकपुरी,सहित छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *