स्वयं में वो बदलाव लाइए, जो बदलाव हम समाज में देखना चाहते हैं

दुर्ग। दुर्गा नगर ( पश्चिम) सामाजिक विकास समिति द्वारा सांस्कृतिक संझा कार्यक्रम का आयोजन 13 जून को किया गया । उक्त कार्यक्रम स्व. सालिक राम देशमुख ज( कोरोना फाइटर) की स्मृति में ,कोराेना से दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि देने हेतु आयोजित किया गया । कार्यक्रम के आरंभ में सभी कालोनी वासियों ने 2 मिनट का मौन व्रत रख , दिवंगत जनों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम के संदर्भित उद्बोधन में संस्था सचिव चेलर्षि कुमार (ऋषि) ने कहा की “ समाज में व्यापक बदलाव के लिए सबसे जरूरी है “ ~”अनुशासन और जिमेदारी ” । नित नवीन जिम्मेदारियों को लें और अनुशासन के साथ उसको पूरा करने का प्रयास करें । पहले स्वयं में वो बदलाव लाए जो बदलाव हम समाज में देखना चाहते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य सिंह ( पार्षद – भिलाई नगर निगम) तथा विशेष अतिथि डॉक्टर पवन देशमुख जी ( क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, दुर्ग ) थे। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में 45 बच्चो द्वारा “गायन , नृत्य और गुलदस्ता सजाओ” प्रतियोगिता में भाग लिए।

नृत्य प्रस्तुति में मन्नत सेन ने प्रथम , एलिस वर्मा ने द्वितीय तथा सृष्टि देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । गायन प्रस्तुति में प्रियांशु साहू ने प्रथम , एलिस वर्मा ने द्वितीय तथा मन्नत सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता में माधूरी सेन ने प्रथम , मानसी वर्मा ने द्वितीय तथा स्नेहा चौरसिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
आर्या मिश्रा , आद्या पंडा , श्रेया देशमुख , सृष्टि ताम्रकार ,पार्थ देवांगन ने सांत्वना पुरस्कार अर्जित किया। “सांस्कृतिक संझा” के आयोजन में उत्कृष्ठ योगदान हेतु श्रीमती बिसन देशमुख का सम्मान किया गया । श्रम दान सम्मान हेतु दीपक सुलेरे जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

अतिथियों के उद्बोधन पश्चात सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि – कालोनी में सांस्कृतिक आयोजन लोगो की दूरियां मिटाते हैं, लोग एक मंच पर आते हैं ,साथ उठते बैठते हैं , विचारों का आदान – प्रदान होता हैं इससे लोगो में एकता आती हैं । कालोनी, नगर , समाज के विकास के लिए लोगो में एकता का होना बहुत जरूरी हैं । सांस्कृतिक आयोजन “विविधता में एकता का परिचायक” बनती हैं ।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए । राज एम दुबे ने जगजीत सिंह की गजलों से अलग ही समा बांध दिया । मंच का संचालन बी. आर. गायकवाड़ ने किया । संपूर्ण कार्यक्रम के संचालन में अरूण पंडा , सुरेश देवांगन , देवकान्त साहू , श्रीमती चंदा हिरवानी , श्रीमती वर्षा सुलेरे , नीलिमा वर्मा , रंजीव भल्ला , युशी घोष , प्रियंका तांडी , ने अतुलनीय योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *