Rakesh kumar @news24create. पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को हमेशा से अच्छे कार्य किए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है एवं अच्छे कार्य किए जाने पर उनका सम्मान भी किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चंद्रा एवं यातायात प्रभारी श्री के देव राजू के नेतृत्व में यातायात एवं हाइवे पेट्रोलिंग द्वारा लगातार दुर्घटना में घायलों एवं लोगों कि मदद की जा रही है। इसी तारतम्य में आज सोमवार की दोपहर घड़ी चौक में बीएसएफ के जवान के गुमे हुए पर्स को यातायात के सिपाहियों ने जवान तक सुरक्षित पहुंचा दिया जिससे बीएसएफ जवान ने राहत की सांस ली है। ग्राम सारंगपुरी निवासी वेद राम जम्मू आरएस सेक्टर में बीएसएफ में पदस्थ है। और वह इन दिनों छुट्टी में अपने घर आया हुआ है। सोमवार को किसी काम से अपनी बाइक से धमतरी आया था, लौटते वक्त उसका पर्स घड़ी चौक में गिर गया जिस पर यातायात के जवानों की नजर पड़ी। पर्स में रखे आईडी कार्ड में लिखे नंबर से वेदराम तक संपर्क किया गया तब तक वह अपने घर सारंगपुरी पहुंच गया था। जैसे ही सूचना मिली कि उसका पर्स मिल गया वह तुरंत यातायात चौकी पहुंचा जहां पर यातायात के आरक्षक कीर्तन भारती और आरक्षक केवल साहू ने वेद राम के पर्स को सुरक्षित लौटा दिया। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बीएसएफ आईडी कार्ड, एटीएम, पैसे एवं अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। पर्स मिलने पर वेद राम ने राहत की सांस ली और धमतरी यातायात पुलिस के सिपाहियों का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा भी आरक्षकों के इस कार्य के लिए प्रशंसा किया गया।
यातायात पुलिस के जवानों लौटाया बीएसएफ जवान के गुमे हुए पर्स, यातायात पुलिस जवानों का बीएसएफ.के जवान ने जताया
