रायपुर। छत्तीसगढ़ निगम मंडल महासंघ के द्वारा 29 जून के आंदोलन को लेकर निगम मंडल महासंघ की बैठक कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, अजय तिवारी, विजय झा के नेतृत्व में 11 जून 2022 को निगम मंडल महासंघ की बैठक आयोजित की गई, इसमें निगम मंडल महासंघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना , संगठन सचिव/प्रवक्ता डी, एल, चौधरी, सह सचिव प्रदीप स्वामी, महासचिव राजकुमार अवस्थी , प्रचार प्रसार मंत्री अमातांसु शुक्ला, मार्कफेड संघ के अध्यक्ष किशोर चंद्रा , पा,पु,नी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर,CSIDC. के अध्यक्ष/सचिव एम सभी निगम मंडलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मे बैठक आयोजित की गई, जिसमे निगम मंडल की 4 सूत्रीय मांगों पर विचार किया गया हैं ।
1, दैनिक/आकस्मिक/संविदा, में कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण,
2, महंगाई भत्ता।
3, पुरानी पेंशन योजना को लागू करना।
4, ग्रह भाड़ा ।
इन चारों मांगों को लेकर निगम मंडल ने यह निर्णय लिया है कि छ, ग, प्रदेश के सभी 27 निगम मंडल कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के बेनर तले आंदोलन, धरना प्रदर्शन, एम रेली में भाग लेंगे, राज्य सरकार के द्वारा निगम मंडलों को कभी भी समय पर लाभ नहीं दिया गया है, निगम मंडलों को हर समय छला गया है, जबकि राज्य के निगम मंडल बहुत ही महत्व पूर्ण विभाग है, जिसमे आम जनता से जुड़े हुए कार्य किए जाते हैं, राशन, पानी, बिजली, घर, और भी अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है, सभी निगम मंडलों को राज्य सरकार की इकाइयों के तहत लाभ दिया जाना चाहिए, निगम मंडलों को राज्य सरकार के द्वारा छला जाता है, और मांग पूरी नहीं होती है तो, कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के बेनर तले छत्तीसगढ़ के सभी निगम मंडल महासंघ परिवार के द्वारा धरना, प्रदर्शन, आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
छत्तीसगढ़ निगम मंडल महासंघ द्वारा 29 जून को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर संघ की बैठक सम्पन्न
