थाना प्रभारियों एवं संबंधितों को दिए शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Rakeshkumar@news24create. जनदर्शन 06 शिकायत प्राप्त आज पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा विडिओ कान्फ्रेंसिंग में व्यस्त होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी निवेदिता पॉल को जनदर्शन हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आम जनों से मिलकर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन कार्यक्रम में आवेदिका द्वारा अंतिम जॉच प्रतिवेदन के संबंध में आवेदन पत्र, अनावेदक से पैसे वापस दिलाने बाबत आवेदन पत्र, एवं कुछ आवेदन राजस्व, जमीन से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए,कुल 06 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनको थाना प्रभारी एवं संबंधितों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया गया एवं कुछ शिकायत पत्र कलेक्टर धमतरी का होने से कलेक्ट्रेट धमतरी प्रेषित किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा रोज लोगों के आवेदनों एवं शिकायत को सुनकर त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की समस्याओं का यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे। आज के जनदर्शन में अनु.अधि.पुलिस कुरूद अभिषेक केशरी, शिकायत शाखा प्रभारी सत्यकला रामटेके, थाना प्रभारी कुरूद प्रणाली वैद्य एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *