बालक संकुल छुरा में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण प्रारंभ


छुरा – स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण, आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा प्रांगण में प्रारंभ हुआ। मां भारती और मां शारदे की स्तुति के साथ सत्र की शुरुआत हुई। संकुल समन्वयक विनोद चंद्राकर ने प्रशिक्षण के उद्देश्य को पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, जिम्मेदार नागरिक के निर्माण नीव है। नीव को मजबूत बनाने से सुसज्जित सभ्य समाज की आधारशिला रखी जा सकती है। वरिष्ठ शिक्षक एम.आर. देवांगन ने कहा कि शिक्षा में नवाचारी गतिविधिया करने, ज्ञान मिमांसा अद्यतन करने हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित की जाती है। इस प्रशिक्षण से बालक-पालक-शिक्षक-समुदाय के सामंजस्य से बच्चों के सुरक्षित भविष्य निर्माण की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकेगा। वरिष्ठ शिक्षक सी.आर.सिन्हा ने कहा कि शिक्षण सत्र के दौरान बहुत सारी प्राकृतिक, मानव जनित आपदाएं आती है जिनके समुचित समाधान हेतु प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से बहुत सारी नवीन विचारों को सीखने- सिखाने का अवसर मिलता है। प्रधानपाठक सीडी कोसले द्वारा बच्चों को सुरक्षित रखकर उत्तम शिक्षा प्रदान करने पर विचार व्यक्त किया गया। मास्टर ट्रेनर्स शंकर लाल यदु और अर्जुन धनञ्जय सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय शाला सुरक्षा नीति मार्गदर्शिका अनुरूप विभिन्न बिंदुओं को विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। मनोरंजनपूर्ण वातावरण में प्रशिक्षण सुचारु रुप से संचालित है। शिक्षा सत्र के विभिन्न महीनों में बच्चों को जोखिम से बचाने, सुरक्षित शनिवार के उद्देश्य की पूर्ति, पाक्सो एक्ट के सारे कौशलो को प्रभावी तरीके से विकसित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से हेमलाल साहू, ईश्वर प्रसाद देवांगन, निर्भय राम ठाकुर, टोपेश्वर साहू, चंद्रभूषण निषाद, संतोष निषाद, रुपेश दीवान, फलेंद्र ठाकुर, पी.एस.ठाकुर, एस.के.पांडे, तुलेद्र वर्मा, उमेश कुमार डीडी, विनोद देवांगन, कैलाश पटेल, केशव साहू, मानसिंह मारकंडे, शीतल चंद्राकर, करुणा वर्मा, सुनीता देवांगन, अमरिका ध्रुव, अर्चना साहू, रामकुमारी ध्रुव, भुनेश्वरी पटेल, मीना यादव, जमीला खातून, संतोष टाडे भाग ले रहे हैं। पीली बाई, प्रोतिमा शर्मा का प्रशिक्षण में विशेष योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *