रोशन अवस्थी@देवभोग। थाने के नए प्रभारी चार्ज लेते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि व युवाओं के साथ मिल नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली,बोले जागरूकता अभियान के साथ साथ कार्यवाही भी करेंगे।
एक दिन पहले ही देवभोग थाने में निरीक्षक बोधन लाल साहू ने थाना प्रभारी का चार्ज लिए हुए थे,आज दूसरे दिन स्थानीय जनप्रतिनिधि व यूवाओ के साथ मिलकर नगर में नशाबंदी को लेकर जागरूकता रैली निकाली।एसपी जे आर ठाकुर के निर्देश में जिला पुलिस नशा मुक्त जिला बनाने नशे से आजादी पखवाड़ा चला रही है।पुलिस व जनता की यह सम्मिलित रैली थाना प्रांगण से निकल कर गांधी चौक होते नगर भ्रमण किया।रैली का नेतृत्व थाना प्रभारी साहू कर रहे थे।नशा मुक्ति का संदेश देने वाले नारे लगाए जा रहे थे।गांधी चौक में थाना प्रभारी ने युवाओं को सम्बोधित कर बताया कि नशा नाश का कारण है।शराब,गांजा, बीड़ी ,सिगरेट जैसे नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक व सामाजिक स्तर पर भी भारी नुकसान का कारण बनता है।उस जागरूकता रैली में सरपँच प्रतिनिधि घनश्याम रेवती प्रधान, उपसरपंच अनिल बेहेरा, पंच भरत सोनवानी,पारस प्रधान,अर्जुन निषाद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजुद थे।
जागरूकता के साथ नियंत्रण के लिए कार्यवाही भी-थाना प्रभारी बोधन साहू ने नशाखोरी को रोकने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के अलावा कोटपा एक्ट के पालन कराने सार्वजनिक व निषेध स्थलों पर धूम्रपान करने वालो पर चलानी कार्यवाही करने की बात कही है ।
फोटो-रैली में नारा लगवाते थाना प्रभारी
