गर्मी में न हो पानी की किल्लत, महापौर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ले कर दिए निर्देश

भिलाई. महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निगम के अधिकारियों की बैठक ली और विकास कार्यों की जानकारी ली । साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के इस सीजन में किसी भी वार्ड में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। जितने भी टंकी बनकर तैयार हो गई है। सभी टंकियों को तत्काल प्रभाव से शुरु करने का निर्देश भी महापौर ने दिया। क्योंकि किसी भी वार्ड में पानी की समस्या ना हो। देवेंद्र यादव ने निगम के अधिकारियों से पूछा कि गर्मी की सीजन में पानी की संकट निर्मित ना हो इसके लिए उनके पास क्या प्लानिंग है। तब अधिकारियों ने बताया कि सभी टंकी बन कर तैयार हो गई है। टंकियों की सफाई और टेस्टिंग की जा चुकी है। जल्द ही टंकियों को चालू कर दिया जाएगा
इससे हर वार्ड में भरपूर मात्रा में पानी पहुंचेगा।
अमृत मिशन फेस टू के तहत हाउसिंग बोर्ड पानी टंकी का निर्माण किया गया है। घरों तक पानी पहुंचाने के लिए इस टंकी से वितरण पाइपलाइन बिछाई गई है, जिसकी सफाई की जा रही है ताकि शुद्ध पेयजल क्षेत्रवासियों को मिल सके। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। जिसके तारतम्य में अधिकारियों को कहा गया है कि शहर के कुछ वार्ड जहाँ पानी नही पहुंच रहा है। वही टंकियों से पानी सप्लाई की जाए बांकी सभी जगह पर टैंकर मुक्त वार्ड बनाया जाए। गर्मी में लोगो को पानी की किल्लत न हो इसके लिए समय पर भरपूर पानी देने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *