भिलाई. महापौर देवेन्द्र यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ब्रांड एम्बेसडरो से बातचीत की। सभी को सहयोग करने के लिए कहा और सीएम भूपेश बघेल द्वारा शुरू किए गए डोनेशन ऑन विल्स के तहत सभी को जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सहयोग करने की अपील भी की। महापौर देवेंद्र यादव ने सभी ब्रांड एम्बेसडरो से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगो को जागरूक करने के साथ कि कहा कि कोई भी लॉक डाउन में घर से बाहर न निकले। इस दौरान एम्बेसडरो ने शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की । साथ ही कहा कि पूरा शहर एक बार सेनेटाइज हो चुका है। एक बार वे फिर से पूरे शहर को दो-तीन दिन में सेनेटाइज करा सकते है। आस पास के किसानों से मदद लेकर यह काम आसानी से हो सकता है।
