दुर्ग। जिला साहू संघ की त्रिवार्षिक आम चुनाव साहू सदन दुर्ग में समपन्न हुआ। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक भुवनेश्वर साहू उपाध्यक्ष छग प्रदेश साहू संघ, दयाराम साहू प्रदेश महामंत्री ,मुख्य चुनाव अधिकारी देवेंद्र साहू, सहायक चुनाव अधिकारी जेपी साहू के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुआ।
मौके पर विशेष रूप से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड दीपक ताराचंद साहू,रमेश साहू सलाहकार प्रदेश साहू संघ, राजेन्द्र साहू उपस्थित थे।

निर्वाचन सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभी निर्वाचित पदधिकारियो को बधाई देते हुए कहा समाज मे कोई भाजपा कांग्रेस का प्रत्याशी नही होता लेकिन कुछ लोग समाज मे भाजपा कांग्रेस की बात कह कर समाज में फुट डालना चाहते ऐसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है। समाज मे एक ही कंडिका है समाज हित।
अध्यक्ष पद के लिये पाटन तहसील के ग्राम पाहन्दा(अ) निवासी नंदलाल साहू का इकलौता नामांकन दाखिल हुआ। अन्य किसी के द्वारा नामांकन दाखिल नही होने से नंदलाल साहू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

उपाध्यक्ष पुरुष पद में 04 नामांकन डॉ. अनिल साहू,रामखिलावन साहू, प्रीतम साहू एवं कृष्णा प्रसाद साहू द्वारा दाखिल किया गया था। सभी प्रत्याशियों एवं समन्वय समिति द्वारा आपसी सहमति के बाद कृष्णा प्रसाद साहू के नाम पर सहमति बना। उपाध्यक्ष महिला के लिये श्रीमती दिव्या कलिहारी,श्रीमती मंजू साहू एवं रागिनी साहू द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। सभी प्रत्याशियों द्वारा आपसी सहमति बनाकर दिव्या कलिहारी के पक्ष में नामांकन वापिस लिया गया। इस तरह महिला उपाध्यक्ष पद में दिव्या कलिहारी निर्विरोध महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

मौके पर प्रमुख रूप से अश्वनी साहू अध्यक्ष दुर्ग कृषि उपज मंडी, जिला साहू संघ दुर्ग के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश साहू,यतीश साहू,पाटन तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू,खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, धनराज साहू,किशन हिरवानी, महेंद्र साहू, गंगादीन साहू,दिलीप साहू,सरिता साहू,विमला साहू,कमलेश्वरी साहू, उषा साहू,खेमीन साहू,हरिशंकर साहू, कृष्ण कुमार साहू,अर्जुन साहू,जागेश्वरी साहू,गायत्री साहू,श्याम लाल साहू, लालजी साहू, भीखम साहू, पोषण साहू, पूसउ राम साहू, पूरण साहू,कौशल बनपेला,नारायण साहू, जितेंद्र साहू, मधु गजपाल, यमला साहू,नंद साहू,रेवाराम साहू,योगराज साहू,डॉ गुलाब साहू,देव साहू सहित बड़ी संख्या में सामजिकगन उपस्थित थे।
