मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक में कुपोषित बच्चों की जांच एवं उचित परामर्श दिया गया

पाटन। विकासखण्ड पाटन के मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक अमलेश्वर एवं पचपेड़ी में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत कुपोषित बच्चों की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई एवं उचित परामर्श दिया गया। बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि कलेक्टर दुर्ग डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी समन्वय से हाट बाजार क्लिनिक में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *