ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत,लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर में बैठा था युवक

पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम के बेलौदी बांध के पास एक ट्रैक्टर के पलट जाने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ग्राम गब्दी निवासी है।

जामगांव आर थाना प्रभारी एके देवांगन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 2:00 बजे मित्तल कंस्ट्रक्शन कंपनी धमतरी के ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 30 1452 ग्राम गब्दी से आमलोरी खाली पानी टैंकर को लेकर पानी भरने के लिए जा रहा था। इस दौरान मृतक राजेश कुमार कुंजाम आमालोरी जाने के लिये रास्ते में लिफ्ट लेकर ट्रेक्टर में बैठा था। ट्रैक्टर जैसे ही बेलौदी बांध के पास मोड़ पर पहुंची अनियंत्रित होकर सात फ़ीट गहरे पाई में गिर गया। जिसमे मृतक राजेश कुमार ट्रेक्टर के इंजन के नीचे दब गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जामगांव आर पुलिस बल पहुंचकर शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। मौके से चालक फरार था। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में ली गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *