फेकारी समिति में किसान कुटीर निर्माण के लिये हुए भुमिपूजन

पाटन। सेवा सहकारी समिति फेकारी में आज 11 जुन को किसान कुटीर भवन निर्माण का भुमिपुजन सम्पन्न हुआ । जिसमें सर्व प्रथम भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग अध्यक्ष जवाहर वर्मा शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, जनपद सदस्य रत्ना ठाकुर की उपस्थिति में हुआ।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने कहा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा सोसायटियों की सुचारू रूप से संचालन करने के लिये सोसायटियों में किसान कुटीर का निर्माण करवाया जा रहा है। 

मौके पर प्रमुख रूप से सोहन जोशी,वेदप्रकाश साहु, फेकारी सरपंच टिकेश्वर साहु,अगेश्वर साहू प्रेम लाल साहू महेश साहू संजय यदु रोमनाथ विश्वकर्मा पित्तू साहू वेन कुमार साहू लक्ष्मी नारायण चंद्राकर समिति प्रबंधक मोहित अमृत रोमन वैष्णव लीलेस्वर मुकेश वर्मा सुरेश यादव वरुण गजेंद्र वर्मा नागेश पटेल एवं समिति कर्मचारी सहित धौराभाठा, फेकारी परसाही,बोहरडीह के किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *