छत्तीसगढ़ में हुई अनोखी शादी, एक प्रेमी-दो प्रेमिका, एक मंडप में ही दोनों के साथ लिए 7 फेरे

कोंडागांव। गुजरात में क्षमा बिंदु के खुद से की गई शादी को अभी लोग भूले भी नहीं हैं कि अब छत्तीसगढ़ से एक और अनोखी शादी का मामला सामने आया है। प्रदेश के कोंडागांव में एक प्रेमी ने अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ एक ही विवाह मंडप में शादी की। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दोनों प्रेमिकाओं से उसकी एक-एक बेटी शादी के पहले से है। एक प्रेमी-दो प्रेमिकाओं की शादी कोंडागांव के केशकाल के ईरागांव के ग्राम उमला में हुई। दोनों प्रेमिकाओं से विवाह होने पर खुश दिखाई दे रहे रजनसिंह ने कहा कि वह दोनों पत्नियों को खुश रखेगा व जीवनभर उनका साथ देगा। 

वही ये पूरी घटना रोचक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उमला गांव के रजनसिंह सलाम की सगाई पास के आडेंगा गांव निवासी दुर्गेश्वरी के साथ हुई। तत्पश्चात, वह रहने के लिए रजनसिंह के घर आ गई। कुछ महीने पश्चात् उसने एक बेटी को जन्म दे दिया। इसी के चलते रजनसिंह को आंवरी निवासी सन्नो बाई गोटा से भी प्यार हो गया। दोनों के संबंध बन गए। फिर सन्नो ने भी बेटी को जन्म दे दिया। 

वही गांव में जब यह बात फैली तो तरह-तरह की बातें होने लगी। तीनों के परिवारों में भी बातें आरम्भ हुई। रजनसिंह ने दोनों लड़कियों के परिवारों से बात की। तत्पश्चात, पंचायत बैठी और उसने दोनों लड़कियों से रजनसिंह की शादी की अनुमति दे दी। कोंडागांव आदिवासी समाज के सोनूराम मंडावी के मुताबिक, समाज और परिवार की मंजूरी के बाद 500-600 लोगों की उपस्थिति में शादी संपन्न हो गई। दोनों दुल्हनें शादी में अपनी-अपनी बेटियों को गोद में लेकर खड़ी हुईं तथा तस्वीरें खिंचवाए। यह विवाह देश और छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय शादियों में शुमार हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *