सेलूद चौक में ठेले खोमचे वालो के कारण बढ़ी राहगीरों की परेशानी


पाटन। दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग में सेलूद चौक में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसका खामियाजा इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को होती है। सेलूद चौक में अस्थाई दुकान लगा कर फल आदि बेचने वालों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि वो अपना दुकान सड़क के ऊपर ही लगाना शुरू कर दिये है।
सड़क में दुकान लगाने के कारण जामगांव-आर से होकर आने वाले लोगों को काफी मुशीबतों का सामना करना पड़ता है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसके कारण चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद है। दो पहिया वाहन आने जाने एवं वार्ड क्रमांक 02 के रहवासियों के लिये आने जाने के लिये जगह छोड़ी गई है। जहां पर एक फल व्यसायी रोज अपना फल का ठेला लगा देता है। जिसके कारण वहां से होकर गुजरने वाले लोगो को काफी मुसिबतों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *