रायपुर—पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ अब अपने विश्वविद्यालय को ….वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी…. बनाने का प्रयास करेगा । गौरतलब है कि राज्य में ट्राईबल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए कुलाधिपति जी द्वारा प्रस्ताव मांगा गया था , यह प्रस्ताव अति प्रशंसनीय है संघ के सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि हमारे विश्वविद्यालय को भी पूर्व मे …वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी…. बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निर्देश पर 4 दिसंबर 2017 को विश्वविद्यालय से प्रस्ताव तैयार कर एवं राज्य शासन से अनुमोदन होने के बाद एक करोड़ रुपये शुल्क के साथ नई दिल्ली प्रस्ताव भेजा गया है ,जो अभी तक यूजीसी में विचाराधीन है ।इस संबंध में प्रदेश के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान मुख्यमंत्री जी को स्मरण करा दिया गया है छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी में स्थापित सबसे पुराने एवं विश्वसनीय विश्वविद्यालय को सबसे पहले वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ प्रयास किया जाएगा जिससे हमारे विश्वविद्यालय को शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए एक हजार करोड रुपया मिलेगा जो हम सब के लिए गर्व की बात होगी । इस दिशा में पूर्व के विद्वान प्रोफेसरों द्वारा वर्षों से प्रयास किया जा रहा है हमारे ही विश्वविद्यालय से पढ़कर यहां के मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री सभी मंत्री,सांसद, विधायक, विपक्ष एवं बड़े-बड़े विद्वान वैज्ञानिक उद्योगपति बन कर अपने-अपने क्षेत्र में प्रदेश एवं देश में हमारे विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं । इस प्रयास को यहां के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों के सहयोग से सकारात्मक सोच के साथ संस्था हित में और आगे बढ़ाया जाएगा। संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने कहा कि दिसंबर 2021 में कर्मचारी मांगों को पूरा कराने ज्ञापन दिया गया था ,लेकिन जनवरी में ओमीक्रोन कोरोना वायरस के चलते राज्य सरकार ने धरना, प्रदर्शन, हड़ताल पर रोक लगा दिया था , 22 दिनों के बाद कार्यालय खुलने पर समीक्षा बैठक रखने की मांग कुलसचिव से की गई थी, लेकिन कुलसचिव ने 1 फरवरी को कर्मचारी संगठनों को निलंबित कर दिया था ऐसे समय मे कर्मचारी संघ ने समय का सदुपयोग करते हुए कर्मचारी मितव्ययी सहकारी समिति का चुनाव कराने में व्यस्त हो गए थे।
2 माह बाद संघ के आग्रह करने पर संगठनों को बहाली किया गया , संघ ने फिर से समीक्षा बैठक बुलाने का आग्रह किया, जिसे अस्वीकार कर दिया गया एवं व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण कराने के लिए कुलसचिव ने परस्पर संवाद कार्यक्रम
19 अपेल, 2022 एवं
22 अपेल 2022 को रखा ,लेकिन किसी भी कर्मचारी के व्यक्तिगत समस्या का निराकरण नहीं किया गया। अंत में संघ ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने के लिए 2011 की तर्ज पर 17 मई 2022 से हड़ताल किया ,जिसे
16 दिन बाद लिखित आश्वासन पर स्थगित किया गया श्रवण सिंह ठाकुर अध्यक्ष , प्रदीप कुमार मिश्र सचिव , पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ रायपुर
