पार्षद प्रत्याशियों की भाग्य मतपेटी में बंद, नगर के चौक चौराहों में कयास लगाना शुरू

दुर्ग. दुर्ग जिले में नगर निगम दुर्ग, नगर पालिका कुम्हारी, नगर पंचायत पाटन, नगर पंचायत धमधा, नगर पंचायत उतई में 21 दिसम्बर को निकाय चुनाव के मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत जहाँ मतदान पेटी में कैद हो चुकी है…..तो अब इस चुनाव में किसकी सरकार बनेगी इस बात को लेकर नगर के चाय दुकानों, चौक चौराहों और ठेला खोमचा में चर्चा का विषय बना हुआ है…..लोग चाय दुकानों में बैठकर अब नगर की सरकार पर चर्चा करने में जुटे हुए है….लोग अब यह कयास लगा रहे है कि शहर में किसकी सरकार बनेगी और लगातार चौक चौराहों में इस बात को लेकर लोग चर्चा करते दिखाई देते नजर आये।
नगरीय निकाय का चुनाव परिणाम 24 दिसम्बर को आना है लेकिन चुनावी सरगमी थमते ही नेता जहाँ अब अपने कार्यालयों या घरो में बैठकर चुनावी नतीजे आने का इन्तजार कर रहे है तो वहीँ नगर के चौक चौराहों में आम लोग अब इस बात को लेकर चर्चा कर रहे है की नगर में अगली सरकार किसकी बनेगी….कोई भाजपा कांग्रेस को इस चुनाव में जितने के दावे कर रहे है …तो कोई निर्दलियो द्वारा दोनों पार्टी के समीकरण बिगड़ने की बात कहते नजर आ रहे है। दुर्ग जिला में वर्तमान में दुर्ग नगर निगम, कुम्हारी पालिका, नगर पंचायत पाटन में भाजपा का कब्जा है। धमधा में कांग्रेस का कब्ज़ा है। जबकि उतई नगर पंचायत में पिछले 10 वर्षो से निर्दलीय का कब्ज़ा है। इस बार जिले में परिस्थिति बदली हुई है। विधानसभा चुनाव 2018 के बाद प्रदेश में प्रदेश में कांग्रेस सत्ता पर काबिज है। जिसके कारण कई लोगो में इस चुनाव में सत्ता पक्ष के समर्थन में वोट पड़ने के भी दावे किये जा रहे है। वही दूसरी तरफ भाजपा लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के सांसद बनने के बाद उत्साह में है और शहर सरकार में एक बार फिर से भाजपा के काबिज होने की दावा कर रहे है। लेकिन ये सभी महज दावे है और अब 24 दिसम्बर को ही स्पष्ट हो पायेगा की जनता सत्ता की चाबी किसके हाथो में सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *