चेक डेम के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का नामोनिशान नहीं, सरपंच पति की मनमानी और भ्रष्टाचार से अनजान है प्रशासन……

रोशन अवस्थी@देवभोग। देवभोग जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गंगराजपुर में धन सिंह के खेत के सामने चेक डैम निर्माण कार्य मे भ्रष्टाचार करने की खबर सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गंगराजपुर के सरपंच पति एक शासकीय कर्मचारी होते हुए भी चेक डैम निर्माण कार्य के लिए आवंटित की गई राशि को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है। और चेक डेम निर्माण में स्टीमेट को दरकिनार करते हुए व सरकारी नियमों का धज्जियां उड़ाते हुए कार्य कराया जा रहा है। जिसमें चेक डेम की गुणवत्ता पर जरा सा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

चेक डैम निर्माण में सरकारी स्टीमेट व कैरी सटर लगाने व उसके निर्माण कार्य के लिए गंगराजपुर पंचायत को करीब दश लाख की राशि आवंटित की गई है। जिससे कि चेक डैम निर्माण हो सके ।लेकिन सरपंच प्रतिनिधि व सचिव ने अपने चहेते ठेकेदार को काम देकर करवा रहे हैं। जिसके चलते निर्माण कार्य भ्रष्टाचार का भेट चढ़ रहा है। व सरकारी नियमों का जरा सा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

इसीलिए बनाए जाते हैं चेक डेम…..
पंचायतों में चेक डैम निर्माण इसीलिए किया जाता है जिससे गांव के आसपास बारिश का पानी एकत्रित हो ।जिसमें ना केवल पंचायत क्षेत्र का जलस्तर बड़े बल्कि चेक डैम के पानी का उपयोग भीषण गर्मी व जल संकट में भी ग्रामीण इसका उपयोग कर सके। लेकिन गंग राजपुर पंचायत के इस चेक डैम निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सरपंच पति की मनमानी आगामी दिनों में जल संकट का एक बड़ा कारण बन सकता है।


फोटो तक सीमित चेक डेम का निरीक्षण……
मनरेगा कर्मचारी के हड़ताल के चलते सरपंच सचिव मान रहे हैं पैसा कमाने का बड़ा जरिया और इन दिनों ऐसा ही मामला गंगराज पुर पंचायत में देखा जा रहा है। जहां सरपंच पति द्वारा मनरेगा कर्मचारी की हड़ताल व वर्तमान स्थिति में स्थलीय निरीक्षण नहीं होने के चलते चेक डैम निर्माण नियम विरुद्ध घटिया किस्म के मटेरियल से करवा रहे है।

सरकारी कर्मचारी होकर पंचायत के कार्य में करता है दखलअंदाजी….
गंगराजपुर पंचायत में सरपंच एक महिला है, लेकिन इस पंचायत के संपूर्ण काम काज व निर्माण में हस्तक्षेप सरपंच पति द्वारा रहता है ।जोकि वर्तमान में सिंचाई विभाग में पदस्थ एक सरकारी कर्मचारी है ।अगर नियमों की मानें तो अधिनियम में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि सरकारी कर्मचारी पंचायत के कामकाज में दखल अंदाजी या किसी भी प्रकार का कार्य करवा नहीं सकता।
अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी सरपंच पति बतौर सरकारी कर्मचारी के पंचायत में मनमानी पर इतना लगाम लगाते हैं। और इस गुणवत्ता हिन निर्माण चेक डैम पर किस प्रकार की कार्यवाही व कितने दिनों में करते हैं।
पंचायत मंत्री से शिकायत का मूड बना रहे हैं ग्रामीण….
7 जून को पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टी .एस.सिंह देव ब्लाक के ग्राम सूपेबेड़ा के दौरे पर रहेंगे ।इस कार्यक्रम के दौरान गंगराजपुर के ग्रामीण सरपंच पति के करतूत व अधिकारियों के कार्यवाही न करने की शिकायत करने की बात कर रहे हैं।

ठीक है यार मिलेंगे अभी मैं घर जा रहा हूं क्या है तो उसको छापोगे..

टेकराम बीसी सचिव ग्राम पंचायत गंगराजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *